जन्मजात हृदय रोग: एक बच्चे की सफल सर्जरी और नई जिंदगी की कहानी - Blog

5474

KIDS TREATED

जन्मजात हृदय रोग: एक बच्चे की सफल सर्जरी और नई जिंदगी की कहानी

May 15, 2026 | Contributed by Shivam Gupta

सिर्फ इलाज नहीं, जागरूकता भी जरूरी: जानकारी ही बचाव है

हम कई अस्पतालों में जाते हैं, जहाँ जरूरतमंद बच्चों को सहायता प्रदान की जाती है। इसी प्रयास के तहत जेनेसिस फाउंडेशन (Genesis Foundation) गंभीर जन्मजात हृदय रोग (congenital heart disease) से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों के इलाज में सहायता करता है। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को समय पर इलाज, सर्जरी और मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध करवाने का काम करती है, ताकि हर बच्चे को स्वस्थ जीवन का अवसर मिल सके।

आइए जानते हैं कि हमने अपने हॉस्पिटल विजिट के दौरान क्या देखा और क्या सीखा।

हमने एक ऐसे बच्चे की मदद की थी, जिसके दिल में छेद था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे को सर्जरी की आवश्यकता है।

जेनेसिस फाउंडेशन की सहायता से बच्चे की सर्जरी के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद जब हम अस्पताल गए, तो देखा कि बच्चे की सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी थी। अस्पताल में जाकर हमें बहुत अच्छा महसूस हुआ क्योंकि बच्चा अच्छी रिकवरी में था और खेल भी रहा था।

सफल सर्जरी के बाद बच्चे की नई शुरुआत

फिर हम बच्चे से मिले, जिससे हमें बहुत खुशी हुई। हमने देखा कि बच्चे की सर्जरी ठीक तरीके से हुई थी। अस्पताल के स्टाफ से बात करने पर उन्होंने बताया कि बच्चा अब ठीक है और रिकवरी स्टेज में है। बच्चे के दिल में जो छेद था, उसे ओपन हार्ट सर्जरी के माध्यम से ठीक कर दिया गया है। अब बच्चे को कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। डॉक्टरों ने हमें बताया कि सर्जरी से पहले बच्चे की स्थिति अच्छी नहीं थी और उसका शरीर नीला पड़ने लगा था। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिल में छेद होने के कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इस बीमारी के कई अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। जब हम सर्जरी के बाद बच्चे से मिले, तो वह स्वस्थ और खुश दिखाई दिया। एक बच्चे की जिंदगी बचते हुए देखना हमारे लिए बहुत भावुक और यादगार अनुभव था। अस्पताल में जाकर बच्चे से मिलना हमारे लिए सच में लाजवाब अनुभव रहा।

हमें बहुत खुशी है कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है। हम बच्चे के परिवार, डॉक्टरों और अस्पताल का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिनके सहयोग से बच्चे की जिंदगी आसान हो सकी। बच्चे के माता-पिता को खुश देखकर हमें भी बहुत संतोष और खुशी मिली।

बच्चे के दिल में छेद के लक्षण 

बच्चों के दिल में छेद के लक्षण ये हो सकते हैं:

  • वजनन बढ़ना
  • शरीरया होंठों का नीला पड़ना
  • सांसलेने में तकलीफ
  • जल्दीथक जाना
  • बार-बारबीमार पड़ना

कई बार बच्चों के दिल में गर्भावस्था के दौरान ही जन्मजात रूप से छेद हो जाता है। सही समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी का उपचार संभव है।

अपने हॉस्पिटल विजिट के दौरान हमने यह जाना कि newborn baby ke dil me ched का इलाज संभव है। यदि किसी बच्चे के दिल में छेद है, तो समय पर डॉक्टर की सलाह और सही इलाज से उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है।

आप भी बन सकते हैं किसी बच्चे की जिंदगी की उम्मीद

अगर आप भी जरूरतमंद बच्चों के इलाज में सहयोग करना चाहते हैं, तो जेनेसिस फाउंडेशन के साथ जुड़कर एक बच्चे को नई जिंदगी देने में मददकर सकते हैं। आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के लिए सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।

यदि आप बच्चों के जन्मजात हृदय रोग के बारे में अधिक जानना चाहते हैं या किसी जरूरतमंद बच्चे की मदद करना चाहते हैं, तो जेनेसिस फाउंडेशन, दिल्ली में बच्चों के इलाज के लिए NGO, से जुड़ सकते हैं।

फोन: +91 96506 03438

ईमेल: contactus@genesis-foundation.net

Leave a Reply

Disclaimer: The content shared on our website, such as texts, graphics, images, and other materials are for informational purposes only. Any of the content is not intended to be a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the specific advice of your physician or a qualified health provider for any questions you might have regarding a medical condition. Genesis Foundation assumes no responsibility for any reliance you place on such materials on our website.