समय पर इलाज क्यों बचा सकता है एक मासूम की जान? - Blog

5487

KIDS TREATED

समय पर इलाज क्यों बचा सकता है एक मासूम की जान?

February 9, 2026 | Contributed by Rahul Ray

samay-par-ilaj-kyon-bacha-sakta-hai-ek-masoom-ki-jaan

जब एक छोटा बच्चा पहली बार रोता है, तो वह केवल सांस नहीं लेता बल्कि वह अपनी जीवन की शुरुवात करता है। उस छोटी सी छाती के भीतर धड़कता दिल उसके पूरे भविष्य की नींव होता है। लेकिन कल्पना कीजिए, अगर वही दिल जन्म से ही पूरी तरह स्वस्थ न हो और उसको दिल से संबंधित परेशानी हो, तो सोचिये क्या होगा उस नन्हे से बच्चे का। जन्मजात हृदय रोग एक ऐसा रोग है जिसको समय पर ठीक नहीं कराया तो वो बच्चे के जीवन को धीरे धीरे और जटिल बनाने लगती हैं।

जन्मजात हृदय रोग क्या है और दिल में सुराख कैसे होता है?

जन्मजात हृदय रोग में बच्चे का दिल पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है। जिसके कारण बच्चे के दिल में सुराख हो जाता है। दिल में चार कक्ष होते हैं — 2 ऊपर जिन्हें हम एट्रियम और 2 नीचे जिन्हें हम वेंट्रिकुलर बोलते है। बच्चों के दिल में सुराख इन्हीं कक्षों में होता है। जिसके कारण ऑक्सीजनेटेड ब्लड और डीऑक्सीनेटेड ब्लड आपस में मिल जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और इसका सीधा असर बच्चे की सांस और विकास पर पड़ता है।

दिल में छेद होने के लक्षण –

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, लक्षण थोड़े स्पष्ट होते जाते हैं। दिल में छेद होने के लक्षण
कुछ इस प्रकार से हो सकते हैं:

  • खेलते समय जल्दी थक जाना
  • खेलते समय, दौड़ते समय और चलते समय सांस फूलना और जल्दी थक जाना
  • सीने में दर्द
  • दिल की धड़कन तेज़ और अनियमित लगना
  • बार-बार बीमार पड़ना जैसे की सर्दी, जुखाम और बुखार होना
  • वजन न बढ़ना
  • भूख कम लगना
  • होंठ और नाखून का नीला पड़ना
  • सांस लेने में समस्या होना

हर बच्चे में लक्षण एक जैसे नहीं होते। कुछ बच्चों में कोई खास शिकायत नहीं होती और समस्या जांच के दौरान पता चलती है।

न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल –

नवजात शिशुओं के दिल में छेद होने के लक्षण कभी-कभी बहुत हल्के दिखाई देते हैं, इसलिए ध्यानपूर्वक निगरानी देनी चाहिए। नवजात शिशुओं के दिल में छेद होने के लक्षण कुछ इस प्रकार से दिखाई देता हैं जैसे कि:

  • दूध पीते समय जल्दी थक जाना
  • सांस तेज़ चलना या सांस लेने में दिक्कत होना
  • दूध पीते समय पसीना आना
  • वजन ठीक से न बढ़ना
  • होंठ और नाखूनों का नीला पड़ना
  • बार-बार सर्दी, जुखाम और बुखार होना

samay-par-ilaj-kyon-bacha-sakta-hai-ek-masoom-ki-jaan

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने नज़दीकी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर (बाल रोग विशेषज्ञ) से मिलें।

याद रखें सही समय पर इलाज तभी संभव है जब बच्चे को नियमित रूप से ध्यान दिया जाए। कोई भी लक्षण बच्चे के रोग के संकेत के लिए काफी है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें इस नंबर 9650603438 पर कॉल करें या हमारी वेबसाइट https://www.genesis-foundation.net/ के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Disclaimer: The content shared on our website, such as texts, graphics, images, and other materials are for informational purposes only. Any of the content is not intended to be a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the specific advice of your physician or a qualified health provider for any questions you might have regarding a medical condition. Genesis Foundation assumes no responsibility for any reliance you place on such materials on our website.