दिल में सुराख कैसे होता है? कारण, लक्षण और इलाज पूरी जानकारी - Blog

5487

KIDS TREATED

दिल में सुराख कैसे होता है? कारण, लक्षण और इलाज पूरी जानकारी

January 19, 2026 | Contributed by Shivam Gupta

janmjat-hriday-rog-wale-bachchon-ki-madad-kaise-karein

गर्भावस्था के दौरान बच्चे का दिल धीरे धीरे विकसित होता है सामान्य रूप से जन्म से पहले दिल की दीवारे पूरी तरह बंद हो जाती है लेकिन जब यह प्रोसेस अधूरा रह जाता है तब दिल की दो चेम्बर्स के बीच दिल में छेद रह जाता है उसे हम दिल में सुराख़ होना कहते है।

दिल में सुराख कैसे होता है?

दिल में सुराख़ होने के कई कारण हो सकते है जैसे:

  • गर्भावस्था के दौरान खान पान का ध्यान न रखना
  • गर्भवस्था के दौरान माँ को किसी प्रकार का संक्रमण होना
  • दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह से करना
  • माँ को डायबिटीस या अन्य कोई बीमारी होना

दिल में छेद होने के लक्षण

दिल में सुराख़ होने के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:

  • बच्चो का जल्दी थक जाना
  • दूध पीते समय सांस फूलना
  • वजन न बढ़ना
  • बार बार निमोनिअ या बुखार आना
  • बच्चो को खेलते समय थकान हो जाना

 

जब बच्चो को ऐसे लक्षण दिखाई देते है तो हमे डॉक्टर के पास जाना चाहिए जब डॉक्टर देखता है तो वह पहले इको करने की सलाह देता है ईसीजी , चेस्ट एक्सरे , और जांच से पता चलता है की दिल में सुराख़ जो है वो कितना छोटा और बड़ा है उसके हिसाब से डॉक्टर जैसे उसकी जरुरत होती है उसके हिसाब से बच्चे का इलाज किया जाता है।  कुछ न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल अपने आप भी बंद हो जाता है। कुछ को दवाइयों की जरुरत पड़ती है और कुछ बच्चो को डिवाइस और कुछ बच्चो को ओपन हार्ट सर्जरी की जरुरत होती है।

सही समय पर इलाज मिलना और बच्चे का इलाज होना बच्चे के जीवन को आसान बनाता है न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल होता है तो यह समझना बहुत जरुरी है समय पर पहचान और इलाज बच्चे की जिंदगी बदल सकता है।

निष्कर्ष

janmjat-hriday-rog-wale-bachchon-ki-madad-kaise-karein

बच्चों के दिल में छेद के लक्षण और इलाज की सही जानकारी माता-पिता को समय पर सही निर्णय लेने में मदद करती है। यदि नवजात शिशु में सांस लेने में कठिनाई, दूध पीने में परेशानी, वजन न बढ़ना या होंठों का नीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर पहचान और उचित इलाज से बच्चे का जीवन पूरी तरह सामान्य हो सकता है।

जेनेसिस फाउंडेशन जैसी संस्थाएँ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को समय पर इलाज, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जागरूकता और सही सहयोग से हर बच्चे को एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप https://www.genesis-foundation.net/ पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Disclaimer: The content shared on our website, such as texts, graphics, images, and other materials are for informational purposes only. Any of the content is not intended to be a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the specific advice of your physician or a qualified health provider for any questions you might have regarding a medical condition. Genesis Foundation assumes no responsibility for any reliance you place on such materials on our website.