न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल कैसे पहचानें?
February 24, 2026 | Contributed by Shivam Gupta

न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल एक जन्मजात समस्या है । कई बार क्या होता है कि दिल में छेद होने के लक्षण जन्म के बाद इसके लक्षण दिखाई देते है । कई बार लक्षण धीरे धीरे सामने आते है । जब बच्चो के दिल में सुराख़ होने का पता चलता है तब हम बच्चे को बच्चे के डॉक्टर को दिखाते है । जांच के बाद जब डॉक्टर को पता चलता है कि बच्चे की समस्या समय के साथ अपने आप ठीक हो सकती है या दवाओं के माध्यम से ठीक की जा सकती है, तो सबसे पहले दवा से उपचार करने की कोशिश की जाती है। यदि न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल दवा से ठीक हो सकता है, तो डॉक्टर पहले दवाओं के जरिए उसे ठीक करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अगर दवा से बच्चे को आराम नहीं मिलता या समस्या में सुधार नहीं होता, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।
न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल दो प्रकार के होते है-
बच्चो के ऊपरी चेम्बर के बीच में छेद और बच्चो को दिल के निचले वेंट्रिकल में छेद ये दोनों छेद की वजह से बच्चो को अलग अलग लक्षण दिखाई देते है और फिर डॉक्टर की सलाह से इसका इलाज किया जाता है।
दिल में छेद होने के लक्षण
- बच्चा कम वजन का रह जाता है और विकास धीमा होता है
- सांस लेने में तकलीफ होती है और वे जल्दी थक जाते हैं। वजन न बढ़ना।
- दूध पिलाते समय थकान महसूस हो सकती है।
- बार-बार श्वसन संक्रमण हो सकता है।
- त्वचा पीली पड़ जाती है और उस पर नीले रंग की झलक दिखाई देती है।
दिल में सुराख कैसे होता है: दिल में छेद को पता लगाने के लिए डॉक्टर उसकी जांच करते है:
- इकोकार्डियोग्राफी (Echo): यह सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण है, जो हृदय के चैंबर्स और वाल्व की तस्वीरें लेकर छेद की स्थिति और आकार बताता है।
- स्टेथोस्कोप से जांच: डॉक्टर दिल की असामान्य आवाज (Murmur) सुनकर इसके बारे में संकेत दे सकते हैं।
- छाती का एक्स-रे: इससे हृदय के आकार में वृद्धि या फेफड़ों में अतिरिक्त रक्त प्रवाह का पता चलता है।
- ईसीजी (ECG): धड़कन की अनियमितता की जांच के लिए।
इन टेस्ट से यह पता चलता है कि न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल कितना बड़ा है और उसका उचित इलाज क्या हो सकता है। छोटे छेद कई बार अपने आप भर जाते हैं, जबकि बड़े छेद का इलाज ऑपरेशन या कैथेटर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। सही उपचार का निर्णय डॉक्टर रिपोर्ट देखने के बाद करते हैं।
नवजात शिशु के दिल में छेद होना एक गंभीर समस्या हो सकती है, इसलिए समय पर इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। यदि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो, वजन न बढ़ रहा हो या अन्य कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत बच्चों के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अगर इनमें से कोई भी दिल में छेद होने के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने नज़दीकी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर (बाल रोग विशेषज्ञ) से मिलें।
याद रखें सही समय पर इलाज तभी संभव है जब बच्चे को नियमित रूप से ध्यान दिया जाए। कोई भी लक्षण बच्चे के रोग के संकेत के लिए काफी है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें इस नंबर 9650603438 पर कॉल करें या हमारी वेबसाइट https://www.genesis-foundation.net/ के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं। हमारे साथ 25 से अधिक हॉस्पिटल्स जुड़े हुए है। हम और हमारी टीम पूरी कोशिश करते हैं कि आपके बच्चे को नया जीवन मिल सके और वह बड़े बड़े सपने देख सके।
