नवजात शिशुओं में हृदय रोग: समय पर इलाज क्यों है ज़रूरी - Blog

5487

KIDS TREATED

नवजात शिशुओं में हृदय रोग: समय पर इलाज क्यों है ज़रूरी

October 24, 2025 | Contributed by Shivam Gupta

नवजात शिशुओं में हृदय रोग: समय पर इलाज क्यों है ज़रूरी

जन्मजात हृदय रोग एक ऐसी स्थिति है, जो जन्म से ही बच्चे में पाई जाती है। कुछ मामलों में इसकी पहचान जन्म के तुरंत बाद हो जाती है, जबकि कुछ बच्चों में इसके लक्षण समय के साथ सामने आते हैं। न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल की पहचान होने के बाद इसका इलाज समय पर करवाना बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज करवाना चाहिए और हर कदम पर डॉक्टर की राय लेना जरूरी होता है, क्योंकि यदि इसका समय पर इलाज न हो, तो यह आगे चलकर बच्चे के जीवन में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। नवजात शिशुओं में हृदय में छेद होना एक आम जन्मजात हृदय रोग है, जिसका समय रहते इलाज करना बेहद आवश्यक होता है।

चलिए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान ऐसे कौन से जन्मजात हृदय रोग के कारण हो सकते हैं जिनसे बच्चे को जन्मजात हृदय दोष (न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल) की समस्या हो सकती है:

जन्मजात हृदय रोग के कारण

  • गर्भावस्था के दौरान माँ का खराब स्वास्थ्य
  • गर्भावस्था में संक्रमण या दवाइयों का दुष्प्रभाव
  • गर्भावस्था के दौरान अनुचित खानपान या किसी प्रकार की एलर्जी
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन

आइए अब जानते है की जन्मजात हृदय रोग का इलाज कैसे होता है?

जन्मजात हृदय रोग का इलाज

  • डॉक्टर की शुरुआती सलाह: सबसे पहले किसी डॉक्टर से सलाह लिया जाता है। यदि जन्मजात हृदय दोष के लक्षण  की आशंका होती है, तो डॉक्टर बच्चे की पूरी जांच करते हैं। जैसे इसीजी, एक्स- रे, इको रिपोर्ट तब पता चलता है कि बच्चे को क्या प्रॉब्लम है।
  • दवाइयों का सेवन: डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाइयाँ दी जाती हैं। यदि दवाओं से स्थिति में सुधार होता है, तो नियमित निगरानी की जाती है।
  • निगरानी और समय देना: कई बार डॉक्टर 6 महीने से 1 साल तक इंतजार करते हैं यह देखने के लिए कि क्या बच्चे की स्थिति में सुधार हो रहा है। यदि सुधार नहीं होता, तो अगला कदम उठाया जाता है।
  • सर्जरी या कैथेटर के जरिए इलाज: यदि दवाओं से लाभ न हो, तो डॉक्टर ईकोकार्डियोग्राफी और अन्य जांचों के बाद यह तय करते हैं कि सर्जरी की जरूरत है या नहीं। कई मामलों में कैथेटर तकनीक से भी इलाज किया जाता है, जो एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया होती है।

निष्कर्ष

नवजात शिशुओं में हृदय रोग: समय पर इलाज क्यों है ज़रूरी

जन्मजात हृदय रोग एक गंभीर स्थिति हो सकती है, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए अगर बच्चे में कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। क्योंकि यह जन्मजात हृदय रोग का इलाज होना बहुत जरुरी है यह आगे चलकर बच्चे के जीवन में बहुत प्रॉब्लम आ सकता है इसलिए न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल का इलाज करना बहुत जरुरी है। जन्मजात हृदय दोष से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमें इस नंबर 9650603438 पर कॉल कर सकते है या फिर हमारे वेबसाइट https://www.genesis-foundation.net/ पर visit कर सकते है।

Leave a Reply

Disclaimer: The content shared on our website, such as texts, graphics, images, and other materials are for informational purposes only. Any of the content is not intended to be a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the specific advice of your physician or a qualified health provider for any questions you might have regarding a medical condition. Genesis Foundation assumes no responsibility for any reliance you place on such materials on our website.