क्या सभी जन्मजात दिल के छेद गंभीर होते हैं? छोटे और बड़े छेद के बीच का अंतर और असर
July 17, 2025 | Contributed by Shivam Gupta

जन्मजात हृदयरोग एक ऐसी स्थिति है जो जन्म के पहले से ही गर्भावस्था के दौरान हो सकती हैI इसमें दिल में छेद होना एक सामान्य समस्या है यह जन्मजात हृदय रोग के दिल में छेद कुछ बच्चो के छोटे होते है और कुछ बच्चो के दिल में यह छेद बड़े होते हैI ये दोनों की गंभीरता, लक्षण और इलाज की प्रक्रिया अलग अलग होती हैI जन्मजात हृदय रोग का कारण के बारे में जानेगे।
जन्मजात ह्रदय रोग के कारण
जन्मजात हृदय रोग के कई कारण हो सकते है आइये जानते हैI
- परिवारमें पहले से जन्मजात हृदय रोग होना।
- गर्भावस्थाके दौरान माताओ को डायबिटीस जैसी बीमारिया होना।
- गर्भावस्थाके दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन करना।
कई बार कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते है तो कई बार बच्चा थोड़ा शारीरिक परिश्रम करने पर जल्दी थक जाता है तो ऐसे कई कारण होते है जैसे- कभी कभी सांस लेने में हल्की तकलीफ हो सकती है, कुछ बच्चो का वजन कम बढ़ता है और विकास धीरे धीरे होता है और डॉक्टर की जांच के दौरान डॉक्टर दिल में हल्का शोर भी सुन सकते हैI कई बार बच्चो के छोटे छेद बिना दवा के ही भर जाते है और अपने आप बंद हो जाते है लेकिन हमे नियमित डॉक्टर की निगरानी की आवश्यकता होती है|
अब हम बात करते है जिन बच्चो का दिल में जन्मजात रोग के कारण जब दिल में छेद बड़ा होता है-
- ऑक्सीजनकी कमी के कारण त्वचा, होंठ और नाख़ून नीले पढ़ सकते हैI
- नवजातशिशु स्तनपान के दौरान जल्दी थक जाते हैI
- चलनेफिरने और दौड़ने पर अत्यधिक थकान हो सकती हैI
- विकासमें रूकावट और बार बार सांस लेने में कठनाई हो सकती हैI
बड़े छेद के मामले में अक्सर सर्जरी की आवश्यकता होती है ताकि बच्चे का हृदय सामान्य रूप से कार्य कर सके।
उपचार और देखभाल

जन्मजात हृदय रोग का इलाज और छोटे छेद नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह के अनुसार कई बार इलाज की आवश्यकता नहीं होती है| बड़े छेद कार्डियक सर्जरी या कैथेटर के द्वारा छेद को बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जाती हैI बच्चो को समय समय पर डॉक्टर को दिखाना और विकास की निगरानी करना आवश्यक होता हैI सभी जन्मजात दिल के छेद गंभीर नहीं होते है लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना भी सही नहीं होता हैI छोटे छेद सामान्य रूप से बिना इलाज के ठीक हो जाते है और बड़े छेदों के लिए समय पर इलाज जरुरी होता है| अगर सही रहते सही निदान और इलाज किया जाये तो बच्चा एक सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकता है।
जेनेसिस फाऊंडेशन किस तरह से जन्मजात हृदय दोष को इलाज करवाने में मदद करता है?
जब कोई व्यक्ति अपने बच्चे के जन्मजात हृदय रोग के इलाज के लिए जेनेसिस फाऊंडेशन से सम्पर्क करता है, तो जेनेसिस फाऊंडेशन अपने पार्टनर हॉस्पिटल से कंसल्ट करते हैं। जेनेसिस फाऊंडेशन हमेशा गरीबी परिवार वालो की ही मदद करता है। इसलिए फाउन्डेशन कुछ डॉक्यूमेंट लेते है परिवार वालो से, वेरिफिकेशन के लिए। जैसे ही डॉक्टर बच्चे का मेडिकल रिपोर्ट्स देख लेते है और बच्चे को ठीक करने के लिए ऑपरेशन के लिए बोलते है तो इस समय जेनेसिस फाऊंडेशन उस बच्चे के इलाज के लिए परिवार वालो की मदद करते है।
अगर आपके पास आस किसी बच्चे को दिल में छेद है और उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करे तो आप जेनेसिस फाउंडेशन को कांटेक्ट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करे – https://www.genesis-foundation.net/
