क्या न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल बीमारी उम्र बढ़ने पर ठीक हो जाती है?
August 29, 2025 | Contributed by Shivam Gupta

न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल ऐसा रोग है जो जन्म से ही बच्चे के दिल में छेद होता है और यह गर्भावस्ता के दौरान ध्यान न देने के कारण हो सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि छेद छोटा होता है और अपने से ही भर जाता है और इसका इलाज करने की जरुरत नहीं होती है और कई बार यह छेद ठीक नहीं हो पाता है तो हमे डॉक्टर की सलाह की जरुरत पड़ती है।
सबसे पहले हम ये समझेंगे की बच्चे को दिल में सुराख कैसे होता है?
गर्भावस्था के दौरान कभी कभी बच्चे का दिल पूरी तरह से विकसित नहीं हो पता है जिसके वजह से बच्चे के दिल में छेद हो जाता है । इस प्रकार के प्रॉब्लम को जन्मजात हृदय दोष बोलते है। जन्मजात हृदय दोष होने के कई कारण होते है जैसे कि: –
- गर्भावस्था के दौरान मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रण न रखना
- गर्भावस्था के दौरान नशीली चीज़े जैसे की शराब, धूम्रपान करना
- परिवार में हार्ट से संबंधित समस्या होना
- गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर के परामर्श के दवाइयाँ का सेवन करना
दिल में छेद होने के लक्षण
न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल होने के लक्षण भी दिखाई देंगे जैसे की –
- जन्मके बाद बच्चे को सांस लेने में समस्या होना
- माँ के दूध का सेवन करते समय पसीना आना और रुक रुक के बार बार दूध पीना और दूध पीते वक़्त सांस फूलना
- बारबार निमोनिया होना
- होठ, नाखूनया त्वचा का नीला पड़ना (cyanosis)
- बारबार सर्दी जुखाम और बुखार होना
- खेलतेवक़्त, दौड़ते वक़्त या चलते वक़्त जल्दी थक जाना और सांस फूलना
- वजननहीं बढ़ना
- दिलकी धड़कन हमेशा तेज होना
ऐसे कई दिल में छेद होने के लक्षण है जिससे यह पता चलता है कि और इसलिए हमे डॉक्टर कि सलाह लेनी पड़ सकती है।
कई बार देखा गया है कि कुछ बच्चों के जन्म से ही दिल में छेद होता है। न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल के मामलों में डॉक्टर रिपोर्ट देखकर सलाह देते हैं कि यह छेद दवाइयों और संतुलित आहार के सहारे अपने आप बंद हो सकता है, या फिर आगे चलकर सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। छोटे छेद अक्सर समय और उचित देखभाल से खुद ही ठीक हो जाते हैं, जबकि बड़े छेद के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं।
नोट: “यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। बच्चे की स्थिति के अनुसार सही सलाह और उपचार के लिए कृपया विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करें।”
निष्कर्ष

अगर आपको लग रहा है की आपके बच्चे या आपके आस पास किसी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष है तो आप जेनेसिस फाउंडेशन को संपर्क कर सकते हैं। जेनेसिस फाउंडेशन एक चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन है जो उन बच्चों की मदद करते हैं जिनके दिल में छेद है और जो गरीब परिवार से हैं। हमारे 40 से अधिक हॉस्पिटल पार्टनर्स हैं जहाँ हम बच्चों का दिल में छेद ठीक करने का ट्रीटमेंट करवाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमे इस ईमेल पर मैसेज लिखे contactus@genesis-foundation.netया इस नंबर पर संपर्क करे- +91 96506 03438 ।
