जन्मजात हृदय रोग वाले बच्चों की मदद कैसे करें? - Blog

5487

KIDS TREATED

जन्मजात हृदय रोग वाले बच्चों की मदद कैसे करें?

November 30, 2025 | Contributed by Rahul Ray

janmjat-hriday-rog-wale-bachchon-ki-madad-kaise-karein

जन्मजात हृदय रोग दान

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा स्वस्थ और खुश रहे। लेकिन कुछ बच्चों के लिए जीवन की शुरुआत ही कठिन होती है। जन्मजात हृदय रोग एक ऐसी गंभीर रोग है जिसमें बच्चे का दिल जन्म से ही, किसी कारण विकसित नहीं हो पाता है।

आज के समय में इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए समय पर डॉक्टर को दिखना, समय पर बच्चे का इलाज होना और आर्थिक सहयोग बेहद जरूरी है। यही कारण है कि जन्मजात हृदय रोग दान बहुत जरूरी है।

न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल (बच्चे के जन्म के तुरंत)

सबसे पहले जानते हैं कि बच्चे के दिल में छेद कैसे होता है और गर्भ में ,बच्चे के  दिल में छेद का है या नहीं पता कैसे चलता है आइए समझते हैं:

जब बच्चा मां के गर्भ में होता है तो किसी कारणवश बच्चे के दिल में छेद हो जाता है। दिल में चार चैंबर्स होते हैं और ये चारों चैंबर्स एक पतली परत (जिसे सेटल बोलते है) से जुड़ा होता है। दिल में छेद इन्हीं सेप्टल के बीच में होता है। जिसे जन्मजात हृदय दोष बोलते है।

गर्भ में बच्चे के दिल में छेद है या नहीं इस बात का पता फ़ीटल इको के द्वारा पता चलता है।

जन्मजात ह्रदय रोग के कारण

बच्चे को जन्मजात हृदय रोग निम्न कारणों से हो सकता है:

  • परिवार में दिल की समस्या होना
  • गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान और शराब का सेवन करना
  • गर्भावस्था के दौरान मधुमेह को नियंत्रण न करना
  • गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर के परामर्श के दवाईयां खाना

इस सब जन्मजात ह्रदय रोग के कारण से बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होता है ।

जन्मजात हृदय दोष को पता करने के लिए निम्न शोध है जैसे कि गर्भावस्था के दौरान गर्भ में बच्चे के दिल की जांच फीटल इको के द्वारा किया जा सकता है । के जन्म के बाद 2D और 3D इको किया जा सकता है ।

जन्मजात हृदय रोग दान क्यों जरूरी है?

जब किसी बच्चे को जन्मजात हृदय रोग (न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल) होता है, तो उसका इलाज बेहद महंगा होता है—यह खर्च हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इतने बड़े खर्च को वहन नहीं कर पाते, जिससे बच्चे का समय पर इलाज नहीं हो पाता।

खर्च में शामिल होते हैं:

  • इको टेस्ट
  • मेडिकल जांच
  • डॉक्टर की सलाह
  • अस्पताल में भर्ती
  • आईसीयू का खर्च
  • हृदय सर्जरी
  • दवाइयाँ
  • डॉक्टरों की टीम

janmjat-hriday-rog-wale-bachchon-ki-madad-kaise-karein

जन्मजात हृदय रोग दान क्यों महत्वपूर्ण है और आप कैसे मदद कर सकते हैं?

जब परिवार के पास उपचार के लिए पैसे नहीं होते, तो बच्चे की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगती है। सांस लेने में दिक्कत, वजन न बढ़ना, थोड़ा खेलने पर थक जाना, लंबी-लंबी सांसें लेना, भूख कम लगना, ये सभी लक्षण बच्चे के जीवन को प्रभावित करते हैं।

ऐसे में आपका छोटा सा योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। आपकी सहायता से किसी बच्चे का इलाज संभव हो सकता है और उसका भविष्य सुरक्षित बन सकता है।

आप जन्मजात हृदय रोग के बच्चों के इलाज के लिए कई प्रकार से मदद कर सकते है जैसे की :-

फंडरेजिंग में सहयोग – आप अपनी क्षमता अनुसार किसी बच्चे के लिए जन्मजात हृदय रोग दान कर सकते हैं। इसके अलावा, आप दूसरों से भी अपील कर सकते हैं या जागरूकता बढ़ाकर धनराशि एकत्रित कर सकते हैं।

सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) सहयोग – अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं, तो आप अपनी संस्था को सीएसआर फंड को बच्चों के हृदय रोग उपचार में लगाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

वालंटियर बनें – आप किसी एनजीओ या अस्पताल में वालंटियर बनकर परिवारों को जागरूक कर सकते हैं और जन्मजात हृदय रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकते हैं।

एक दान से हो सकता है चमत्कार किसी बच्चे की बच सकती है जान

जन्मजात हृदय रोग (न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल) का इलाज समय पर होने से बच्चे पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकते हैं—

स्कूल जा सकते हैं, खेल सकते हैं, और अपना भविष्य बना सकते हैं।

एक छोटी सी मदद किसी बच्चे का जीवन बदल सकती है।

आपका दान उसके दिल की धड़कन बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप https://www.genesis-foundation.net/ पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Disclaimer: The content shared on our website, such as texts, graphics, images, and other materials are for informational purposes only. Any of the content is not intended to be a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always seek the specific advice of your physician or a qualified health provider for any questions you might have regarding a medical condition. Genesis Foundation assumes no responsibility for any reliance you place on such materials on our website.