बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए सही डॉक्टर कैसे चुनें?
August 13, 2025 | Contributed by Rahul Ray

मान लीजिए आपके बच्चे को बार बार बुखार आ रहा है , बार-बार सर्दी जुकाम हो रहा है , बार- बार निमोनिया हो रहा है , माँ का दूध सेवन करते समय ज्यादा पसीना आता है और सांस भी फूलती है। इनमें से कोई लक्षण अगर आपके बच्चे को है और आप अपने लोकल डॉक्टर को दिखाते है या फिर केमिस्ट से मेडिसिन ले कर बच्चे को खिला देते है जिससे बच्चे को होने वाले लक्षण में थोड़ा आराम मिल जाता है। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए की बच्चे को हार्ट की समस्या है या नहीं। इन सब बातों को आज हम समझेंगे|
सबसे पहले हम ये समझेंगे की बच्चे को दिल में सुराख कैसे होता है?
दिल में सुराख कैसे होता है?
गर्भावस्था के दौरान कभी कभी बच्चे का दिल पूरी तरह से विकसित नहीं हो पता है जिसके वजह से बच्चे के दिल में छेद हो जाता है । इस प्रकार के प्रॉब्लम को जन्मजात हृदय दोष बोलते है। जन्मजात हृदय दोष होने के कई कारण होते है जैसे कि: –
- गर्भावस्था के दौरान मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रण न रखना
- गर्भावस्था के दौरान नशीली चीज़े जैसे की शराब, धूम्रपान करना
- परिवार में हार्ट से संबंधित समस्या होना
- गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर के परामर्श के दवाइयाँ का सेवन करना
बच्चों के दिल में छेद के लक्षण
इन सब कारणों के वजह से बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होता हैं। जन्मजात हृदय दोष होने के बाद बच्चों के दिल में छेद के लक्षण भी दिखाई देंगे जैसे की –
- जन्मके बाद बच्चे को सांस लेने में समस्या होना
- माँ के दूध का सेवन करते समय पसीना आना और रुक रुक के बार बार दूध पीना और दूध पीते वक़्त सांस फूलना
- बारबार निमोनिया होना
- होठ, नाखूनया त्वचा का नीला पड़ना (cyanosis)
- बारबार सर्दी जुखाम और बुखार होना
- खेलतेवक़्त, दौड़ते वक़्त या चलते वक़्त जल्दी थक जाना और सांस फूलना
- वजननहीं बढ़ना
- दिलकी धड़कन हमेशा तेज होना
ये सभी लक्षण आपको बच्चे के अंदर दिखाई देगा। अगर ये सभी बच्चों के दिल में छेद के लक्षण आपको दिखाई दे तो आप अपने नज़दीकी पेडिअट्रिशन डॉक्टर को दिखाए। पेडिअट्रिशन डॉक्टर बच्चे के स्पेशलिस्ट डॉक्टर होते है जो बच्चे को अच्छे से जांच करके बता सकते है की बच्चे को दिल की समस्या है या नहीं। अगर बच्चे को हार्ट की प्रॉब्लम होगी तो पेडिअट्रिशन डॉक्टर, कार्डियक पेडिअट्रिशन डॉक्टर के पास जाने के लिए बोलेंगे क्यूंकि कार्डियक पेडिअट्रिशन बच्चे के दिल के स्पेशलिस्ट होते है और बच्चों के दिल में छेद का इलाज अच्छे से कर सकते है।
बच्चों के दिल में छेद के इलाज
आईये अब समझते है की बच्चों के दिल में छेद के इलाज किस प्रकार से संभव है –
जब किसी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होता है, ये बात सुन कर घबराये नहीं,
- सबसे पहले अपने नज़दीकी पेडिअट्रिशन डॉक्टर को दिखाए ताकि इस बात का पता चल सके की बच्चे को हार्ट की प्रॉब्लम है या नहीं।
- अगर बच्चे को हार्ट की प्रॉब्लम होगी तो पेडिअट्रिशन डॉक्टर, बच्चे को कार्डियक पेडिअट्रिशन के पास जाने के लिए बोलेंगे क्यूंकि कार्डियक पेडिअट्रिशन बच्चो के दिल का इलाज करने में स्पेसलिस्ट होते है।
- बच्चे के हार्ट की प्रॉब्लम को क्लियर पता करने के लिए बच्चे का इकोकार्डियोग्राफी होता है, ईसीजी होता है, एक्स-रे होता है , सैचुरेशन टेस्ट होता है जिससे पता चल पता है की बच्चे को हार्ट की प्रॉब्लम कितनी गंभीर है।
- अगर बच्चे के दिल का छेद छोटा होता है और डॉक्टर को लगता है की दवाइयों से ठीक हो जायेगा तो डॉक्टर बच्चे को कुछ महीनो के लिए दवाइयाँ खाने के लिए देते है।
- यदि बच्चे को दिल का छेद बड़ा है और उसके लक्षण भी ज्यादा गंभीर है तो इस परिस्थिति में बच्चे का कैथेटराइजेशन प्रक्रिया या ओपन हार्ट सर्जरी किया जाता है।
- कैथेटराइजेशन प्रक्रिया – इस प्रकार की सर्जरी में बच्चे को दर्द कम होता और बच्चा जल्दी ठीक हो जाता है। कैथेटराइजेशन प्रकिया में बच्चे को 1 से 2 दिन के अंदर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल जाता है और जल्दी जल्दी रिकवरी भी कर लेता है।
- ओपन हार्ट सर्जरी – ओपन हार्ट सर्जरी में थोड़ा दर्द होता है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने में कुछ दिन लग जाते है। बच्चे को रिकवरी करने में थोड़ा समय लग जाता है
निष्कर्ष

इस ब्लॉग के ज़रिये हमने जाना की बच्चों दिल में सुराख कैसे होता है और बच्चों के दिल में छेद के लक्षण और इलाज किस प्रकार होते हैंI अगर आपको लग रहा है की आपके बच्चे या आपके आस पास किसी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष है तो आप जेनेसिस फाउंडेशन को संपर्क कर सकते हैं। जेनेसिस फाउंडेशन एक चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन है जो उन बच्चों की मदद करते हैं जिनके दिल में छेड़ है और जो गरीब परिवार से हैं। हमारे चालीस से अधिक हॉस्पिटल पार्टनर्स हैं जहाँ हम बच्चों का दिल में छेद ठीक करने का ट्रीटमेंट करवाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमे इस ईमेल पर मैसेज लिखे contactus@genesis-foundation.netया इस नंबर पर संपर्क करे- +91 96506 03438
