न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल के लिए न्यूनतम शोध और उपचार विकल्प
June 27, 2025 | Contributed by Rahul Ray
सबसे पहले जानते हैं कि बच्चे के दिल में छेद कैसे होता है और गर्भ में भी बच्चे के दिल में छेद है या नहीं, इस बात का पता कैसे होता है — आइए समझते हैं।
जब बच्चा मां के गर्भ में होता है तो किसी कारणवश उसके दिल में छेद हो जाता है। दिल में चार चैंबर्स होते हैं और ये चारों चैंबर्स एक पतली परत (जिसे सेप्टल कहते हैं) से जुड़े होते हैं। दिल में छेद इन्हीं सेप्टल के बीच में होता है, जिसे जन्मजात हृदय दोष कहा जाता है।
गर्भ में बच्चे के दिल में छेद है या नहीं, इसका पता फ़ीटल इको के द्वारा लगाया जा सकता है।
आइये पहले जान लेते हैं दिल में सुराख कैसे होता है?
- ➤ परिवार में दिल की समस्या होना
- ➤ गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान और शराब का सेवन करना
- ➤ गर्भावस्था के दौरान मधुमेह को नियंत्रण न करना
- ➤ गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर के परामर्श के दवाइयां खाना
इन सब कारणों से बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होता है।
जन्मजात हृदय दोष को पता करने के लिए निम्न शोध हैं:
- ➤ गर्भावस्था के दौरान गर्भ में बच्चे के दिल की जांच फ़ीटल इको द्वारा की जा सकती है
- ➤ बच्चे के जन्म के बाद 2D aur 3D इको किया जा सकता है
- ➤ दिल के छेद को ठीक करने के लिए कैथ प्रोसीजर (जिसे नॉन इनवेस कहते हैं) का उपयोग किया जाता है ताकि बच्चे को कम से कम दर्द हो और वह जल्दी ठीक हो जाए
दिल के छेद को ठीक करने का उपचार
दिल में छेद को ठीक करने के कई तरीके हैं:
- दवाइयाँ
- कैथ प्रोसीजर
- ओपन हार्ट सर्जरी
आइए इन तीनों उपचार को अच्छे से समझते है
दवाइयाँ – जब बच्चे के दिल में छेद होता है और डॉक्टर को लगता है कि वो दवाइयों से ठीक हो सकता है, तो कुछ महीनों तक बच्चे को दवाइयाँ दी जाती हैं।
कैथ प्रोसीजर – यह एक प्रकार का कैथेटर होता है जिसका उपयोग दिल के छेद को ठीक करने में किया जाता है। जब छेद छोटा होता है और डॉक्टर डिवाइस से उसे बंद कर सकते हैं, तब यह नॉन इनवेसिव प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें बच्चे को कम दर्द होता है और 2-3 दिन में उसे घर भेज दिया जाता है। रिकवरी भी तेज़ होती है।
ओपन हार्ट सर्जरी – जब छेद बड़ा होता है और डिवाइस से बंद नहीं हो सकता, तब ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है। यह इनवेसिव सर्जरी होती है जिसमें बच्चे को कुछ दिन ICU में रखा जाता है और फिर छुट्टी दी जाती है। रिकवरी इसमें थोड़ा अधिक समय लेती है।
न्यू बोर्न बेबी हार्ट होल और उसका उपचार कुछ इस प्रकार होता है।
अधिक जानकारी के लिए आप जेनेसिस फाउंडेशन पर विज़िट कर सकते हैं या हमें इस 96506 03438 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।