दिल मे छेद होने पर शरीर पर दिखाई देते ये खतरनाक लक्षण, जानें कारण और बचाव
February 19, 2025 | Contributed by Rahul Ray
आईये समझते है की अगर किसी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होता है तो उसे किस प्रकार से पता कर सकते हैं। सबसे पहले हम ये जानने की कोशिश करेंगे की जन्मजात हृदय दोष क्या होता है और बच्चे इसके शिकार कैसे हो जाते हैं।
जन्मजात हृदय दोष क्यों और कैसे होता है ये अभी तक वैज्ञानिक रूप से पता नहीं चला हैं। डॉक्टर की माने तो जब बच्चा गर्भ में होता हैं तो किसी कारणवस बच्चे का दिल पूरी तरह से विकसित नहीं हो पता है जिसके वहज से बच्चे को जन्मजात हृदय दोष हो जाता है।
बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होने के कुछ कारण भी हो सकते है जैसे की –
- जेनेटिक – परिवार में किसी को दिल की समस्या हो
- मधुमेह – गर्भवती से पहले या गर्भवती के दौरान मधुमेह का नियंत्रित रखना ज़रूरी होता है
- दवाईया – गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई दवाईयां सेवन नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होने की संभावना हो सकता है।
तो कुछ इस प्रकार से बच्चे को जन्मजात हृदय होने के कारण हो सकता है।
बच्चे के जन्म के बाद हम किस प्रकार से पता करेंगे की शायद बच्चे को जन्मजात हृदय दोष है आईये समझते है –
जन्मजात हृदय दोष के कुछ लक्षण भी होता है जैसे की अगर बच्चा कुछ दिनों या महीने का है तो जन्म के बाद लक्षण कुछ इस प्रकार से आपको दिखाई देगा –
- सांस लेने में दिक्कत होना
- माँ का स्तनपान करते वक़्त माथे पर पसीना आना, रुक रुक कर दूध पीना और लम्बी लम्बी साँसे लेना
- दिल का तेज तेज से धरकना
- बार बार निमोनिया होना
- बार बार बीमार पड़ना
- बार बार सर्दी झुखाम, बुखार होना
- वजह ना बढ़ना
- माँ का स्तनपान करने में समस्या होना
- शरीर का रंग बदलना
- शारीरक ग्रोथ न बढ़ना
अक्सर कभी कभी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष के लक्षण उनके बढ़ते उम्र से साथ दिखाई देता है जैसे की अगर बच्चा 1 साल से ऊपर का हो अगर बढ़ते उम्र के साथ साथ जन्मजात हृदय दोष का भी लक्षण धीरे धीरे दिखाई दे तो ये लक्षण इस प्रकार से हो सकता है –
- बार बार बीमार पढ़ना
- बार बार सर्दी झुखाम और बुखार होना
- वजह ना का बढ़ना
- भूख कम लगना और खाना कम खाना
- खेलते वक़्त, चलते वक़्त और दौड़ते वक़्त जल्दी थक जाना और सांस लेने में तकलीफ होना
- दिल के धरकन का तेज धरकना
- हाथो और पैरो के नाखुनो का नीला होना
ये सभी लक्षण आपको बढ़ते उम्र के साथ साथ दिखाई देगा।
क्या जन्मजात हृदय दोष का इलाज संभव हैं ?
जी हां, आज के समय में जन्मजात हृदय दोष का इलाज संभव है। अगर किसी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष है तो आप अपने नज़दीकी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर को दिखाए ताकि सही समय रहते बच्चे का इलाज हो सके।
आईये आपको बताते है की जेनेसिस फाउंडेशन किस तरह से जन्मजात हृदय दोष के इलाज में अपना कर्त्तव्य निभा रहे है। जेनेसिस फाउंडेशन दिल्ली एनसीआर के गुडगाँव में स्थिति एक संस्था है जो गरीब परिवारों के बच्चे का इलाज करवाते है। जिस भी बच्चे को जन्मजात हृदय दोष होता है और परिवार वाले किसी कारणवस अपने बच्चे का इलाज नहीं करवा पाते, ऐसे में जेनेसिस फाउंडेशन उस गरीब परिवार के बच्चे का इलाज अपने पार्टनर हॉस्पिटल में करवाते है। अधिक जानकारी के लिए आप https://www.genesis-foundation.net/ पर जा के जेनेसिस फाउंडेशन के बारे पढ़ और देख सकते है की जेनेसिस फाउंडेशन किस तरह से जन्मजात हृदय दोष के लिए काम कर रहे है।